spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

“वो अंगारों पर लेटा है, अपना भारत देश…!” कन्हान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बेहद सफल

“वो अंगारों पर लेटा है, अपना भारत देश…!”

कन्हान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन बेहद सफल

विदर्भ नंदन वृत्तसेवा

कन्हान, प्रतिनिधि। “वो अंगारों पर लेटा है, अपना भारत देश… अंधेर मचा है गली-गली, अंधियारा परिवेश!” वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य एवं ओजस्वी कवि तथा दैनिक राष्ट्रप्रकाश के कार्यकारी संपादक सुदर्शन चक्रधर की इन ओजपूर्ण पंक्तियों ने श्रोताओं को वर्तमान भारत की परिस्थितियों से रूबरू कराया और खूब प्रभावित किया। अवसर था भीम महोत्सव के अंतर्गत बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा को समर्पित कन्हान में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का।

रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ के तत्वावधान में रविवार की शाम आंबेडकर चौक पर आयोजित यह कवि सम्मेलन बेहद सफल रहा। शाम 7 बजे शुरू हुआ यह काव्य समारोह देर रात 12 बजे तक उत्साह, उमंग, हास्य और ठहाकों के बीच जारी रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य एवं ओजस्वी कवि सुदर्शन चक्रधर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

टीवी फेम ख्यातनाम राष्ट्रीय श्रृंगार रस की कवयित्री मंजुश्री पुष्प कारेमोरे के संयोजन में आयोजित इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और ओज रस से सराबोर कर दिया।

नागपुर के चर्चित गजलकार शादाब अंजुम ने अपनी व्यंग्यात्मक गजलों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। बालाघाट के हास्य कवि एवं गीतकार गोविंद ‘गांवठी’ ने अपने गीतों से मंच की गरिमा बढ़ाई। वहीं, डोंगरिया (बालाघाट) के हास्य कवि लक्ष्मीचंद ठाकरे ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सम्मेलन का आगाज किया। टीवी फेम हास्य-व्यंग्य एवं ओजस्वी कवि सुदर्शन चक्रधर ने अपनी सशक्त रचनाओं से खूब वाहवाही बटोरी। कवियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर देर रात तक तालियों और ठहाकों की गूंज सुनाई देती रही।

कवि सम्मेलन का कुशल संचालन भोपाल (सीहोर) से पधारे प्रसिद्ध प्रबोधनकार एवं हास्य-व्यंग्य कवि शैलेश ‘शैल’ ने प्रभावशाली अंदाज में किया। उन्होंने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुतियों और भीम गीतों के माध्यम से मंच पर समां बांध दिया तथा कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

आयोजन की सफलता में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान

कार्यक्रम की सफलता में रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर भीमटे का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने जिस समर्पण, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किए, वे सराहनीय रहे। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया।

इस अवसर पर श्री भीमटे ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा, सामाजिक चेतना और समतामूलक समाज की स्थापना के संदेश को समर्पित इस कवि सम्मेलन ने यह साबित किया है कि कविता केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने और जनचेतना जागृत करने की एक सशक्त विधा भी है।

भीम महोत्सव के वैचारिक उद्देश्यों को साहित्य और कविता के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने वाला यह आयोजन उपस्थित श्रोताओं के लिए यादगार बन गया। हास्य, व्यंग्य, ओज और सामाजिक सरोकारों से सजे इस कवि सम्मेलन ने बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया।

रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान

इस सफल आयोजन में रिपब्लिकन सांस्कृतिक संघ के स्वाभिमानी कार्यकर्ताओं नितिन मेश्राम, रोहित मानवटकर, संजय चांहदे, शनि खोब्रागड़े, संदीप शेडे, मनोज गोंडाने, नयन खोब्रागड़े, अखिलेश मेश्राम, नरेश चिमनकर एवं संजय गजभिए ने अथक परिश्रम किया। सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, सहयोग और सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Epaper Website

Related Articles

शिवसेना उमरेड शाखा सिर्सीच्या वतीने दिव्यांग बांधव व एकल विधवा महिलांना दिवाळी भेटीचे वाटप

  उमरेड शिवसेना शाखा सिर्सीच्या वतीने दिव्यांग बांधव व एकल विधवा महिलांना दिवाळी भेटीचे वाटप उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या माध्यमातून ‘आनंदाचा शिधा’ किटचे वितरण; सामाजिक बांधिलकी...

ब्रह्मपुरीत कामगार संघटनेच्या कर्मचाऱ्याचे अपहरण करून दोन लाखांची खंडणी मागितल्याचा आरोप!

ब्रह्मपुरीत कामगार संघटनेच्या कर्मचाऱ्याचे अपहरण करून दोन लाखांची खंडणी मागितल्याचा आरोप! कुलदीप कुलसिंगे व जिल्हाध्यक्ष भाग्यसिंग बावरी यांच्याविरुद्ध तक्रार; जिल्हाभरातील कथित वसुली प्रकरणांची सखोल चौकशी...

ताज्या बातम्या

error: Content is protected !!