**मौदा में संत कबीर जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश**
मौदा:-एस.के.डी.वी. मिशन, मौदा के तत्वावधान में संत कबीर जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं उपासकों ने भाग लेकर संत कबीर के विचारों और दोहों का प्रचार-प्रसार किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मौदा शहर में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रैली निकाली गई। रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने संत कबीर के संदेशों का प्रचार करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। नगरवासियों ने भी रैली का स्वागत कर संत कबीर के मानवता, समानता और आपसी सौहार्द के संदेश को सराहा।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि संत कबीर के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन शांति, सौहार्द एवं मानव कल्याण की कामना के साथ हुआ।




