spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कन्हान मटन मार्केट में पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, स्थानीय नागरिकों की सक्रियता से जागा प्रशासन

कन्हान मटन मार्केट में पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, स्थानीय नागरिकों की सक्रियता से जागा प्रशासन

[कन्हान] | पिछले चार दिनों से कन्हान मटन मार्केट परिसर में पानी की पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर शुद्ध पेयजल सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। इस लीकेज के कारण सड़क पर पानी का भारी जमाव हो गया है और स्थिति तालाब जैसी बन गई है, जिससे स्थानीय निवासियों और बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को बाजार का दिन होने के कारण भीड़ अधिक थी, जिससे नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। इस गंभीर समस्या को लेकर प्रसिद्ध समाज सेवी **प्रशांत बाजीराव मसार* और प्रसिद्धि प्रमुख महाराष्ट्र प्रदेश *नितिन* *मेश्राम* के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने घटनास्थल पर घेराव किया।

**तत्काल हरकत में आया प्रशासन**

समस्या की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने तुरंत मुख्य अधिकारी (CEO) से संपर्क किया और वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद पानी पुरवठा विभाग की प्रमुख **सोनाली नागरगोजे** से भी बात की गई। नागरिकों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग ने मात्र 10 मिनट के भीतर सुपरवाइजर **गोपाल नान्हे** को कार्यस्थल पर निरीक्षण के लिए भेजा।

**सोमवार को होगा स्थायी समाधान**

मौके पर पहुंचे सुपरवाइजर ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का मुआयना किया। प्रशासन ने नागरिकों को आश्वासन दिया है कि सोमवार को इस पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत (permanent repair) कर दी जाएगी, जिससे पानी की बर्बादी रुकेगी और लोगों को राहत मिलेगी।

**तस्वीरों में देखें समस्या की गंभीरता:*

जैसा कि फोटो विडियो में देखा जा सकता है, पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क की हालत अत्यंत खराब हो गई है और पानी जमा होने से नागरिकों का आवागमन दूभर हो गया है।

जागरूक नागरिक

नफीशभाई सिद्दकी, शांतनु राऊत खुशाल सायरे मुकेशभाई गंगराज सुधाकर सहारे राजु मारबते मनोज मेश्राम वशीम आलम राजु धांड़े उपस्थित थे

14/6/2026 रविवार

Epaper Website

Related Articles

अनाथा ..

    वारीत घुसलाचोरटा काहीतरी लागे हाता हात जोडतो विठ्ठला ऐवज लाभूद्या आता   सहज सत्संग घडला वारी चालता चालता रंगूनगेलेला तो पुरता हरि हरि मुखे बोलता   टाळमृदुंगाच्या गजरी मुग्धहो झुलता हलता कपाळी अबीरगुलाल बदलून गेलाय भलता   गावे उसळती...

अजितदादा यांच्या जयंतीनिमित्त मौदा शहरात विविध कार्यक्रम

  अजितदादा यांच्या जयंतीनिमित्त शहरात विविध कार्यक्रम मौदा शहर प्रतिनिधी राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष महाराष्ट्र प्रदेशच्या वतीने स्थानिक शिवाजी उच्च प्राथमिक शाळा मौदा येथे माजी उपमुख्यमंत्री अजित दादा...

ताज्या बातम्या

error: Content is protected !!